रंगिया के प्रागमैटिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने एचएस परीक्षा में 100% परिणाम किया दर्ज
कामरूप (असम), 28 अप्रैल (हि.स.)। उच्चतर माध्यमिक (एचएस) अंतिम परीक्षा के घोषित परिणाम में रंगिया स्थित प्रागमैटिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शत-प्रतिशत उत्तीर्णता हासिल कर अपनी उत्कृष्ट परंपरा को कायम रखा है।
विद्यालय से इस वर्ष कला संकाय में 93 और विज्ञान संकाय में 67 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। दोनों ही संकायों में सभी छात्र सफल रहे, जिससे विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
कला संकाय में अर्जुन राज बोड़ो ने 93.4 प्रतिशत और नेहा कलिता ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में ज्योतिस्मान शर्मा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
परिणाम के अनुसार, कला संकाय में 13 छात्रों ने डिस्टिंक्शन, 30 ने स्टार मार्क, 51 ने प्रथम श्रेणी, 32 ने द्वितीय और 10 ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। विज्ञान संकाय में 4 छात्रों ने डिस्टिंक्शन, 9 ने स्टार, 44 ने प्रथम श्रेणी, 22 ने द्वितीय और एक छात्र ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की।
उत्कृष्ट परिणाम के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालय के न्यास अध्यक्ष मोहसिन अली, प्रबंध निदेशक अनिल दत्ता और प्रधानाचार्य दीपज्योति बरुवा ने सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

