प्रद्युत बरदलै ने लोकसभा सदस्यता से दिया इस्तीफा
| Mar 24, 2026, 19:44 IST
गुवाहाटी, 24 मार्च (हि.स.)। असम की राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में वरिष्ठ नेता प्रद्युत बरदलै ने नगांव लोकसभा क्षेत्र से अपनी संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
कांग्रेस के टिकट पर नगांव से लोकसभा के लिए निर्वाचित बरदलै ने मंगलवार को औपचारिक रूप से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को अपना इस्तीफा पत्र भेजकर पद त्याग दिया।
उल्लेखनीय है कि बरदलै इस बार असम विधानसभा चुनाव में दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं, जो उनके राजनीतिक रुख में बड़े बदलाव का संकेत है।
उनके इस्तीफे के बाद अब नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव आयोजित किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

