भवानीपुर में पुलिस का अभियान, 4 किलो गांजा बरामद
बजाली (असम), 08 जून (हि.स.)। बजाली जिले के भवानीपुर क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर चार किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में गांजा कारोबारी बाबुल सोनारी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि भवानीपुर के पूर्वहाटी इलाके में छापेमारी के दौरान बाबुल सोनारी के घर से गांजा बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित लंबे समय से अपने घर से ही गांजा का अवैध कारोबार चला रहा था।
पुलिस के अनुसार, बाबुल सोनारी इससे पहले भी इसी प्रकार के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। बावजूद इसके वह अवैध कारोबार में संलिप्त रहा।
अभियान के दौरान पुलिस ने उसके घर से पुनः चार किलोग्राम गांजा जब्त किया। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

