home page

कारोबारी शिवचंद हाथीबरुवा के आवास पर जोरहाट पुलिस की छापेमारी

 | 

जोरहाट (असम), 23 नवंबर (हि.स.)। ऊपरी असम के विवादित युवा कारोबारी शिवचंद हाथीबरुवा के जोरहाट स्थित बंगालपुखुरी हाबिचुक आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोपों को लेकर विवाद सामने आने के बाद पहली बार पुलिस ने उनके आवास पर रविवार देर रात तलाशी अभियान चलाया।

सूत्रों के अनुसार, जोरहाट पुलिस ने केवल हाबिचुक स्थित आवास ही नहीं, बल्कि क्लब रोड स्थित उनकी मौसी के घर पर भी रविवार रात छापेमारी की।

शिवचंद हाथीबरुवा और उनके कथित गिरोह पर लकड़ी एवं कोयले की ढुलाई करने वाले ट्रकों से जबरन धन वसूली तथा विभिन्न नेताओं के नाम का इस्तेमाल कर ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं।

इन आरोपों के सामने आने के बाद ऊपरी असम में विवाद गहराया है। पुलिस की ताजा कार्रवाई को मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश