home page

नलबाड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ढाबों पर पुलिस की कार्रवाई, महिला समेत चार गिरफ्तार

 | 
नलबाड़ी में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ढाबों पर पुलिस की कार्रवाई, महिला समेत चार गिरफ्तार


नलबाड़ी (असम), 21 मई (हि.स.)। असम के नलबाड़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित कई ढाबों और होटलों में कथित अनैतिक गतिविधियों की शिकायतों के बीच पुलिस ने अभियान चलाया। घोगरपार क्षेत्र के एक ढाबे से बीती रात एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, नलबाड़ी पुलिस ने जिरनी ढाबा नामक प्रतिष्ठान में छापेमारी की। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से ढाबे में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत की जा रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार किया।

इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित कई अन्य होटलों और ढाबों में भी कथित रूप से अनैतिक गतिविधियां चलने के आरोप सामने आए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश