home page

गुवाहाटी में पुलिस एनकाउंटर, दो चोर घायल

 | 
गुवाहाटी में पुलिस एनकाउंटर, दो चोर घायल


गुवाहाटी, 15 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए दो चोर पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गये।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि खानापारा और पंजाबारी सड़क पर पुलिस एनकाउंटर में दो चोर घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों चोर पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की ।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि कस्टडी से भाग रहे चोरों को पुलिस ने बार-बार रुकने को कहा। जब दोनों नहीं रुके तो पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। जिसकी वजह से दोनों घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ज्ञात हो कि दोनों 5 अक्टूबर की सुबह 5:45 बजे जनकपुर इलाके में एक महिला का हैंडबैग छीन कर फरार होने की कोशिश की थी, इसी दौरान महिला को चोरों ने लगभग 20 मीटर तक स्कूटी से घसीटा। जिसकी वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

पुलिस एनकाउंटर में घायल दोनों चोरों पर गुवाहाटी के विभिन्न इलाकों में इस तरह की झापटमारी की कई घटनाओं को अंजाम दिए जाने का आरोप है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि चोरों के पास से बरामद स्कूटी भी चोरी की है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी