गुवाहाटी की सड़कों पर पुलिस ने पीछा कर दबोचे चोर
गुवाहाटी, 02 जून (हि.स.)। गुवाहाटी में एक दिलचस्प लेकिन गंभीर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों को पुलिस ने शहर की सड़कों पर पीछा कर दबोचा।
गुवाहाटी पुलिस ने आज बताया है कि, आरोपित तेजपुर से 12 बकरियां चोरी कर दो वाहनों में लादकर गुवाहाटी लेकर आए थे। सूचना मिलने के बाद फटाशिल आमबारी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध वाहनों का पीछा किया।
काफी देर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने वाहनों को रोककर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई सभी 12 बकरियां बरामद कर ली गईं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपित किसी बड़े चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

