पॉक्सो मामले के फरार आरोपित को लोगों ने पकड़ा
गुवाहाटी, 17 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के बेलतला तिनाली इलाके में सोमवार को स्थानीय लोगों ने फारूक अब्दुल्ला नाम एक युवक को पकड़ा। उस पर बरपेटा में दर्ज पॉक्सो मामले में फरार होने का आरोप है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब्दुल्ला बरपेटा से भागकर गुवाहाटी आया था। स्थानीय लोगों ने उसे बेलतला तिनाली में पकड़ा और उसके पास से कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद हातीगांव पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और अब्दुल्ला को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि अब्दुल्ला बरपेटा के एक पुलिस स्टेशन में 'बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण' (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले में आरोपित है। उस पर साइबर अपराध से जुड़े होने का भी शक है। हालांकि ऐसी किसी गतिविधि में उसकी कथित संलिप्तता अभी साबित नहीं हुई है।
पुलिस यह पता लगा रही है कि वह गुवाहाटी कैसे पहुंचा। उसके पास कई एटीएम कार्ड भी थे, उनकी भी जांच की जा रही हैं। पूछताछ के लिए अब्दुल्ला को हातीगांव पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

