पर्यटकों के लिए खुला पबितरा अभयारण्य, वन मंत्री ने किया उद्घाटन
गुवाहाटी, 13 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मोरीगांव जिले में स्थित ोबितरा वन्यजीव अभयारण्य को आज पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। राज्य के वन मंत्री जयंत मल्लबरुवा ने औपचारिक रूप से अभयारण्य का उद्घाटन कर इसे पर्यटकों के लिए खोलने की घोषणा की।
ोबितरा वन्यजीव अभयारण्य असम के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में से एक है। यह अभयारण्य विशेष रूप से एक सींग वाले गैंडों की अच्छी-खासी आबादी के लिए प्रसिद्ध है। यहां के प्राकृतिक घास के मैदान, आर्द्रभूमि और समृद्ध जैव विविधता पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
अभयारण्य के खुलने से वन्यजीव प्रेमियों, प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों को यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने तथा वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अवसर मिलेगा। नए पर्यटन सत्र की शुरुआत से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
अभयारण्य में सफारी के समय और अन्य पर्यटक सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकी। ज्ञात हो कि बरसात के मौसम में अभयारण्य को पर्यटकों की आवाजाही के लिए प्रत्येक वर्ष बंद किया जाता है। कारण अभयारण्य के काफी हिस्सों में पानी भर जाता है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

