राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: प्रधानमंत्री के संदेश में असम के गामोछा को मिला विशेष स्थान : हिमंत
| Aug 7, 2026, 13:18 IST
गुवाहाटी, 07 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमेशा असम की बुनकर महिलाओं की कारीगरी, विशेषकर गामोछा और अरोनाई, को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य किया है।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के विशेष संदेश में असम के गौरव गामोछा का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताया।
मुख्यमंत्री ने लोगों से हाथ से बुने गामोछा और स्थानीय वस्त्र खरीदने का आह्वान करते हुए कहा कि इससे राज्य की समृद्ध हथकरघा परंपरा को संरक्षण मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

