home page

प्रधानमंती्र नरेन्द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री सरमा ने दी बधाई

 | 
प्रधानमंती्र नरेन्द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री सरमा ने दी बधाई


गुवाहाटी, 10 जून (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि नरेन्द्र मोदी एक ऐसा नाम है, जिसके साथ पिछले 12 वर्षों में भारत के लगभग सभी प्रमुख विकास और परिवर्तन की ऐतिहासिक गाथाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक राजनीतिक मील का पत्थर नहीं, बल्कि एक सशक्त, आत्मविश्वासी और वैश्विक मंच पर अग्रसर भारत की यात्रा का प्रतीक है।

डॉ. सरमा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना निर्माण, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भरता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। उन्होंने इन उपलब्धियों का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया।

मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक अवसर को गौरवपूर्ण और स्मरणीय बताते हुए प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उनके विजन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश