home page

शक्ति आश्रम शिव मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्ज्वलन

 | 

कोकराझार (असम), 17 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर फकीराग्राम स्थित शक्ति आश्रम शिव मंदिर में गुरुवार की शाम को दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के फकीराग्राम एवं बावखुंगुरी मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा असम प्रदेश समिति की ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जिम्मेदार प्रतिनिधि एवं जिला की पूर्व अध्यक्ष तथा बावखुंगुरी विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी कविता बसुमातारी, सेवा संकल्प अभियान के संयोजक एवं जिला महासचिव अनिर्बान दास, फकीराग्राम मंडल अध्यक्ष चानमोहन राय तथा बावखुंगुरी मंडल अध्यक्ष विक्रम इस्लारी सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा एवं सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

हिन्दुस्थान समाचार / किशोर मिश्रा