टीवी पर आने के लिए नाटक करते हैं अखिल गोगोई, विधानसभा धरना स्थल नहीं : पीयूष हजारिका
| Jul 7, 2026, 15:53 IST
गुवाहाटी, 07 जुलाई (हि.स.)। असम विधानसभा में मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका ने विधायक अखिल गोगोई पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में उठाए ही नहीं गए मुद्दों को लेकर अखिल गोगोई केवल टीवी पर आने के लिए नाटक करते हैं।
पीयूष हजारिका ने विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास से कहा कि यदि अखिल गोगोई को धरना देना है तो उन्हें धरनास्थल ससल में इसकी व्यवस्था कर दी जाए, क्योंकि विधानसभा धरना-प्रदर्शन करने का स्थान नहीं है।
मंत्री ने यह भी सवाल उठाया कि क्या विधानसभा अब धरना स्थल बन गई है। उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

