home page

पीएफआर पर पुग्गिंग गांव के निवासियों ने दी अपनी सहमति

 | 

इटानगर, 26 मार्च (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले के ग्रामीण प्रस्तावित सियांग ऊपरी बहुउद्देशीय परियोजना (एसयूएमपी) की पूर्व-व्यवहार्यता रिपोर्ट (पीएफआर) गतिविधियों के लिए अपना समर्थन जारी रखते हुए हैं आज स्थानिय निवासियों ने आपने सहमति देने के लिए आगे आए।

पुग्गिंग गांव से कुल 31 निवासियों ने 15 मार्च, 2026 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अनुसार पीएफआर गतिविधियों के समर्थन में अपनी सहमति दी है। इनमें से 16 गांव के स्थायी निवासी हैं, जबकि 15 सदस्य वर्तमान में अपने व्यवसाय और विभिन्न कार्यों के कारण अपर सियांग और अन्य जिलों के विभिन्न हिस्सों में रह रहे हैं।

निवासियों का प्रतिनिधित्व करते हुए, टोटो तारोन ने अपने सहयोगी सदस्यों के साथ आज यिंगकिओंग स्थित कार्यालय कक्ष में जिला उपायुक्त तालो जेरंग को सहमति देने वाले निवासियों की सूची औपचारिक रूप से सौंपी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कुल 77 परिवारों में से 57 परिवारों ने अपनी सहमति दे दी थी, जबकि शेष चार परिवारों को अभी अपनी सहमति देनी बाकी है। वहीं दूसरी ओर एक धड़ा ऐसा है जो पीएफआर का विरोध करते हुए इस परियोजना को आगे बढ़ाए जाने पर आपत्ति दर्ज करा रहा है। इसी कड़ी में बीते बुधवार को राज्यपाल को पीएफआर का विरोध करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा था।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी