home page

पाठशाला अग्निकांड के बाद पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, बजाली प्रशासन ने रद्द की अनुमति

 | 
पाठशाला अग्निकांड के बाद पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, बजाली प्रशासन ने रद्द की अनुमति


बजाली (असम), 09 नवंबर (हि.स.)। असम के बजाली जिले के पाठशाला में दीपावली के दौरान हुई भीषण आगजनी के बाद जिला प्रशासन ने पटाखों की बिक्री और प्रदर्शन की अनुमति रद्द कर दी है। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से पटाखों की बिक्री और प्रदर्शन बंद करने का निर्देश जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि दीपावली के जश्न के बीच पाठशाला में भीषण आग लगने से आठ दुकानें जलकर राख हो गईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले उपासना खेलाघर से लगी और देखते ही देखते आसपास की दुकानों तक फैल गई।

आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तेजी से फैली और देखते ही देखते कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं।

इस भीषण आगजनी के बाद आज जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए पटाखों की बिक्री और प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगा दी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश