home page

पाठशाला में लंबे समय से बंद कचरा निस्तारण परियोजना का निरीक्षण, मंत्री कौशिक राय ने जांच के दिए निर्देश

 | 
पाठशाला में लंबे समय से बंद कचरा निस्तारण परियोजना का निरीक्षण, मंत्री कौशिक राय ने जांच के दिए निर्देश


बजाली (असम), 24 नवंबर (हि.स.)। असम के नगर विकास मंत्री कौशिक राय ने मंगलवार को बजाली जिले के पाठशाला नगरपालिका के अंतर्गत लंबे समय से बंद पड़े कचरा निस्तारण परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने परियोजना की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और मामले की जांच के निर्देश दिए।

मंत्री राय ने पाठशाला नगरपालिका के अधीन संचालित कचरा निस्तारण परियोजना स्थल का दौरा कर इसकी मौजूदा स्थिति के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। यह परियोजना लंबे समय से बंद पड़ी है, जिसके कारण इसकी कार्यप्रणाली और वर्तमान स्थिति को लेकर मंत्री ने गंभीरता से जानकारी जुटाई।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के लंबे समय से बंद रहने के मामले की जांच करने का निर्देश दिया। मंत्री के इस दौरे से लंबे समय से निष्क्रिय पड़े कचरा निस्तारण परियोजना के मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश