home page

धुबड़ी के गुमाफेरिघाट में यात्री नाव दुर्घटना, काफी संख्या में यात्री फंसे

 | 
धुबड़ी के गुमाफेरिघाट में यात्री नाव दुर्घटना, काफी संख्या में यात्री फंसे


धुबड़ी (असम), 21 सितंबर (हि.स.)। असम के धुबड़ी जिले के तामारहाट इलाके में गुमाफेरिघाट के पास सोमवार को एक यात्री नाव दुर्घटना का मामला सामने आया। हादसा गंगाधर नदी में हुआ, जिसके बाद नाव पर सवार काफी संख्या में यात्रियों के फंसे होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद फंसे यात्रियों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। राहत-बचाव अभियान चलाये जाने की जानकारी मिली है। दुर्घटना के कारणों और राहत-बचाव अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश