home page

अरुणाचल प्रदेश फॉरेस्ट्री स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने सरकार पर भेदभाव बरतने का लगाया आरोप

 | 

इटानगर, 24 नवंबर(हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश फॉरेस्ट्री स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ अरुणाचल ने दावा किया है कि अरुणाचल प्रदेश सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में फॉरेस्ट्री (वानिकी) ग्रेजुएट्स के अलावा अन्य सभी ग्रेजुएट्स छात्र के लिए स्थान दिया गया है।

अरुणाचल प्रेस क्लब में आज मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, फॉरेस्ट्री स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ अरुणाचल के अध्यक्ष गंगुली सिंघी ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को दोहराया, इन मांगों में फॉरेस्टर, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर और असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट्स के पदों पर भर्ती के लिए केवल बेचलर अफ साइंस फॉरेस्ट्री (ऑनर्स) को ही अनिवार्य योग्यता बनाना और अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में फॉरेस्ट्री को एक वैकल्पिक विषय के रूप में फिर से शामिल करना शामिल है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा अपनाई जा रही टालमटोल की नीति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों के समर्थन में हमने मुख्यमंत्री सहित संबंधित विभागों को कई ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

अन्होंने बताया कि फॉरेस्ट्री ग्रेजुएट्स विशेष पेशेवर प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं, लेकिन मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा और मान्यता नहीं मिल रही है। पिछले नौ वर्षों से राज्य स्तरीय भर्ती प्रक्रिया में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर 25 नवंबर, को होने वाली समिति की बैठक का नतीजा संतोषजनक नहीं रहा, तो एसोसिएशन इस फैसले का विरोध करेगा। साथ ही, फॉरेस्ट्री के छात्रों और ग्रेजुएट्स को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक आंदोलनों और कानूनी विकल्पों के जरिए अपनी लड़ाई को और तेज करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी