एजेपी उम्मीदवार कुंकी चौधरी को पानबाजार थाने का समन
| Apr 11, 2026, 20:25 IST
गुवाहाटी, 11 अप्रैल (हि.स.)। गुवाहाटी के पानबाजार थाने की पुलिस ने असम जातीय परिषद (एजेपी) की उम्मीदवार कुंकी चौधरी को समन जारी कर रविवार को थाने में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
मध्य गुवाहाटी से चुनाव लड़ रही कुंकी चौधरी को कथित तौर पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उनके खिलाफ चुनावी नियमों के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज की गई है।
हालांकि, आरोपों की विस्तृत जानकारी अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। इस घटना को लेकर पार्टी में व्यापक प्रतिक्रिया देखी जा रही है और मामले पर नजर बनी हुई है। पुलिस की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

