home page

पबित्र मार्घेरिटा चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे वानुअतु और तुवालु

 | 
पबित्र मार्घेरिटा चार दिवसीय दौरे पर जाएंगे वानुअतु और तुवालु


गुवाहाटी, 19 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने रविवार को स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा कि वह चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर वानुअतु और तुवालु की यात्रा करेंगे।

दौरे के दौरान मंत्री दोनों प्रशांत द्वीपीय देशों के नेतृत्व के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होने की संभावना है।

यह यात्रा प्रशांत द्वीपीय देशों के साथ भारत की कूटनीतिक पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिसके तहत आपसी सहयोग और साझेदारी के नए अवसर तलाशे जाएंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश