home page

पबित्र मार्घेरिटा ने गुवाहाटी पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, आवेदकों से लिया फीडबैक

 | 
पबित्र मार्घेरिटा ने गुवाहाटी पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, आवेदकों से लिया फीडबैक


गुवाहाटी, 09 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने शुक्रवार को गुवाहाटी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र का दौरा कर वहां की कार्यप्रणाली और पासपोर्ट सेवाओं की व्यवस्था की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लोगों से बातचीत कर केंद्र में उपलब्ध सेवाओं के संबंध में उनकी राय जानी। साथ ही अधिकारियों से मुलाकात कर सेवाओं की समग्र स्थिति और आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुचारु बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।

मार्घेरिटा ने नागरिकों को कुशल और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदक को पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया के दौरान सहज और परेशानी मुक्त अनुभव मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने दौरे की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आवेदकों और अधिकारियों से बातचीत कर पासपोर्ट सेवा केंद्र की कार्यप्रणाली तथा सेवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरे का उद्देश्य नागरिकों से सीधे प्रतिक्रिया प्राप्त करने के साथ ही पासपोर्ट सेवाओं की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की समीक्षा करना था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश