कांग्रेस केवल राजस्थान में जीती, भाजपा ने सिलचर में बैलेट और नगांव में ईवीएम से जीते चुनाव: पबित्र मार्घेरिटा
गुवाहाटी, 21 नवंबर (हि.स.)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी पर कटाक्ष किया। उन्होंने आज असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजस्थान में ही जीत हासिल कर पाई है, जबकि भाजपा ने सिलचर में बैलेट पेपर और नगांव में ईवीएम के जरिए चुनाव जीता है।
एसआईआर के विरोध को लेकर कांग्रेस की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए मार्घेरिटा ने कहा, “केवल राजस्थान में ही कांग्रेस जीती है। हमने सिलचर में बैलेट से और नगांव में ईवीएम से चुनाव जीता है।”
केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच आई है। कांग्रेस जहां एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब दे रही है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

