एआईयूडीएफ के लिए प्रचार हेतु असम पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी
| Apr 2, 2026, 09:50 IST
गुवाहाटी, 02 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एआईयूडीएफ के पक्ष में प्रचार करने के लिए असदुद्दीन ओवैसी बीती रात असम पहुंचे, जिससे राज्य में चुनावी माहौल और तेज हो गया है।
उनके गुवाहाटी पहुंचने पर मौलाना बदरुद्दीन अजमल के परिजनों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही उनके चुनावी दौरे की औपचारिक शुरुआत हो गई।
उनके आगमन के साथ ही राज्य में आक्रामक और साम्प्रदायिक चुनावी प्रचार के तेज होने की चर्चा भी शुरू हो गई है।
ओवैसी गुरुवार को असम में विभिन्न स्थानों पर आयोजित चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

