home page

नगांव उपचुनाव: वाजेद अली ने अल्पसंख्यक मतदाताओं से की कांग्रेस को वोट देने की अपील

 | 
नगांव उपचुनाव: वाजेद अली ने अल्पसंख्यक मतदाताओं से की कांग्रेस को वोट देने की अपील


गुवाहाटी, 09 सितंबर (हि.स.)। असम विधानसभा में विपक्ष के नेता वाजेद अली चौधरी ने नगांव लोकसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक मतदाताओं से आगामी उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

चौधरी ने सवाल उठाया कि भाजपा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ऐसी कौन-सी गारंटी या प्रतिबद्धता देगी, जिसके आधार पर वे भाजपा को वोट दें। उन्होंने पूछा कि आखिर अल्पसंख्यक मतदाता भाजपा के पक्ष में मतदान क्यों करें।

विपक्ष के नेता ने नगांव लोकसभा क्षेत्र के अल्पसंख्यक मतदाताओं से कांग्रेस को समर्थन देने और उपचुनाव में पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश