home page

असम में ऑपरेशन-420 जारी, श्रीभूमि में 13 ठग गिरफ्तार

 | 
असम में ऑपरेशन-420 जारी, श्रीभूमि में 13 ठग गिरफ्तार


श्रीभूमि (असम), 06 सितंबर (हि.स.)। असम में ठगों और जालसाजों के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन-420 लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत श्रीभूमि पुलिस ने एक बार फिर ठगी के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

श्रीभूमि पुलिस के अनुसार, अब तक कुल 13 ठगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपित खुद को पुलिसकर्मी और अधिवक्ता बताने के अलावा विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल कर आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश