home page

बाइक चोर गिरफ्तार

 | 
बाइक चोर गिरफ्तार


गुवाहाटी, 24 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की गीतानगर पुलिस की टीम ने बाइक चोरी मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गये अभियान के दौरान चोरी की बाइक मामले में शामिल एक चोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चोर की पहचान बिट्टू नाथ (32, बोकाखात) के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक बाइक (एएस-01डीआर-9824) बरामद किया गया है।

आरोपित को मोरीगांव जिले के जागीरोड पुलिस थाना क्षेत्र के नेली पुलिस आउटपोस्ट की मदद से पकड़ा गया। पुलिस इस संबंध में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी