home page

मंदिर में चोरी, एक गिरफ्तार

 | 
मंदिर में चोरी, एक गिरफ्तार


मंदिर में चोरी, एक गिरफ्तार


गुवाहाटी, 24 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने मंदिर में चोरी मामले में शामिल एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वशिष्ठ पुलिस थाना की ईजीपीडी टीम ने श्री श्री शिव शनि हनुमान मंदिर पतारकुची में ग्रिल गेट और दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाले चोर को महज 10 घंटे के गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित ने मंदिर से लगभग 12,000 रुपये चुरा लिए थे।

आरोपित की पहचान नलबाड़ी निवासी मोहम्मद रौशन अली उर्फ नानू (39) के रूप में की गयी है। उसके पास से 5,020 रुपये और अपराध में इस्तेमाल की गई लोहे की छड़ बरामद की गई है। पहले से दर्ज प्राथमिकी आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी