home page

डिगारू नदी में डूबा एक युवक

 | 

गुवाहाटी, 23 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में स्थित डिगारू नदी में एक युवक के डूबने का मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सोलापुर थाना क्षेत्र इलाके में डिगारू नदी में अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचा एक युवक डूब गया। जिसकी पहचान धनमनी तालुकदार के रूप में की गई है। नहाते समय धनमनी नदी के तेज बहाव में बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सोनापुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर नदी में तलाशी अभियान आरंभ किया। अंतिम सूचना मिलने तक युवक का पता नहीं चल पाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी