home page

नदी में डूबा वृद्ध व्यक्ति, तलाश जारी

 | 
नदी में डूबा वृद्ध व्यक्ति, तलाश जारी


लखीमपुर (असम), 13 सितंबर (हि.स.)। नदी के तेज बहाव में एक वृद्ध व्यक्ति के बह जाने के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। घटना लखीमपुर जिले के ढकुआखाना की है।

जापान दास नामक वृद्ध व्यक्ति चारीकड़िया नदी तैर कर दूसरे किनारे पर पशुओं को बांधने गया था। इसी दौरान वह नदी के तेज में बह गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ की टीम स्थानीय लोगों की मदद से नदी में बह गए वृद्ध व्यक्ति की तलाश कर रही है। अंतिम सूचना मिलने तक वृद्ध व्यक्ति का पता नहीं चल पाया था।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी