home page

शादी समारोह के बूफे में लगी आग, एक व्यक्ति घायल

 | 

गुवाहाटी, 28 नवंबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के दिसपुर थाना क्षेत्र इलाके में स्थित होटल में शादी के स्वागत समारोह में खाना खाने के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात रुक्मिणी गांव इलाके में स्थित होटल शव्लिंग ग्रैंड में शादी के स्वागत समारोह में खाना खाने के दौरान बूफे के बर्नर से आग की लपेटे निकालने की वजह से केशव चंद्र गोगोई नामक व्यक्ति का दोनों हाथ बुरी तरह झुलस गया।

घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद होटल के कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। घटना के संबंध में दिसपुर पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी