home page

पुलिस कस्टडी से भाग रहा ड्रग्स माफिया मुठभेड़ में घायल

 | 

शिवसागर (असम), 22 सितंबर (हि.स.)। शिवसागर जिले के बिहूबर इलाके में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में ड्रग्स माफिया गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आज तड़के पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में बिहूबर का एक ड्रग्स माफिया गंभीर रूप से घायल हो गया घायल ।

ड्रग्स माफिया की पहचान रूबूल खान के रूप में की गई है । आज तड़के पुलिस की कस्टडी से रूबूल ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस को गोली चलानी पड़ी।

रूबूल के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी