सड़क हादसे में कार चालक घायल
| Oct 6, 2026, 10:19 IST
गुवाहाटी, 06 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर के सुंदरपुर इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीती रात सुंदरपुर इलाके में स्थित श्रद्धांजलि फ्लाईओवर से उतरते समय एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी। जिसकी वजह से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के समय कार चालक के नशे में होने की संभावना जताई गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल कार चालक को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया है। अंतिम सूचना मिलने तक कार चालक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

