home page

पिस्तौल एवं दो राउंड जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
पिस्तौल एवं दो राउंड जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार


जोरहाट (असम), 22 नवंबर (हि.स.)। जोरहाट जिलांतर्गत टियक के लाहदेगड़ इलाके में पुलिस ने अभियान चलाते हुए दो राउंड जिंदा कारतूस समेत एक पिस्तौल को बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि पिस्तौल के साथ लाहदेगड़ के नए मेलेंग गांव निवासी गोपाल दास नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। व्यक्ति पिस्तौल कहां से लाया था, वह किसी संगठन के साथ जुड़ा है या नहीं ऐसे सभी सवालों के लिए आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि लचित मैदान सड़क इलाके में बीती रात लाहदेगड़ पुलिस की विशेष कार्रवाई में जिंदा गोलियों के साथ पिस्तौल बरामद की गई। बरामद पिस्तौल 7.65 एमएम की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी