home page

वाहन चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार

 | 
वाहन चुराने के आरोप में एक गिरफ्तार


गुवाहाटी, 21 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की नूनमाटी पुलिस ने वाहन चोरी मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए चोरी के वाहन समेत एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि नूनमाटी पुलिस स्टेशन की सीजीपीडी टीम ने नगांव निवासी अरुण समा की गिरफ्तारी के बाद चोरी के टाटा ऐस वाहन (एएस-01टीसी-0872) का मामला सुलझा लिया।

वाहन बिरकुची से चोरी हुआ था। जिसे बाद में कोलियाबोर के सिलघाट से बरामद किया गया। घटना के संबंध में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी