बकलियाघाट में भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
| Jul 10, 2026, 10:06 IST
कार्बी आंगलोंग (असम), 10 जुलाई (हि.स.)। जिले के बकलियाघाट बाइपास पर शुक्रवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आज प्राप्त जानकारी के अनुसार, सारमन तेरोन, हारमन इंग्ती और खरसिंग रोंग्पी नामक तीन युवक स्कूटी से मंझा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बकलियाघाट बाइपास पर उनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सारमन तेरोन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में घायल हारमन इंग्ती और खरसिंग रोंग्पी को स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

