home page

गोसाईगांव में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

 | 
गोसाईगांव में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल


कोकराझार (असम), 26 मार्च (हि.स.)। गोसाईगांव के कचुगांव इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में बीती रात एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाह के ‘आठ मंगला’ कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे एक वाहन की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी प्राप्त नहीं हो सकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश