तालाब में घुसा कार, एक की मौत
| Jun 26, 2026, 10:57 IST
चिरांग (असम), 26 जून (हि.स.)। चिरांग जिले के कामडेगा इलाके में एक तेज रफ्तार कार के तालाब में घुस जाने की वजह से वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि तेज रफ्तार से चल रही कार का चालक कार से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसकी वजह से कार तालाब में जा घुसी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम पहुंची। एसडीआरएफ ने बड़ी मशक्कत के बाद तालाब से कार चालक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान हाराधन दत्त के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

