home page

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

 | 

धुबरी (असम), 16 मई (हि.स.)। धुबरी जिले के तामारहाट इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य एक अन्य व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिले के तामारहाट के उत्तर काशखाना इलाके में बाइक और ई रिक्शा के बीच में आमने-सामने की टक्कर में गंभीर रूप से घायल भाग्यश्री राय नामक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य एक घायल मौत से अस्पताल में जूझ रहा है । घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत महिला का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया । पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी