डिब्रूगढ़ के बकपारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत
| Aug 24, 2026, 15:01 IST
डिब्रूगढ़ (असम), 24 (हि.स.)। असम के डिब्रूगढ़ स्थित बकपारा बाईपास पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना मारुति 800 कार, सीएनजी ऑटो और स्कूटी के बीच हुई। हादसे में ऑटो चालक राजगढ़ निवासी धर्मकांत गोगोई की मौके पर ही मौत हो गई।
ऑटो में सवार एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मारुति वाहन के चालक और आगे की सीट पर बैठी एक बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। दुर्घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

