home page

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

 | 
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत


शिवसागर (असम), 18 अक्टूबर (हि.स.)। शिवसागर जिला मुख्यालय के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि पूजा की छुट्टी में घर जाते समय मृतक का वाहन सड़क के किनारे पार्क की गई टेलर से जा टकराई। जिसकी वजह से व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश लहान के रूप में की गई है, जो पेशे से इंजीनियर था । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में दुर्घटना का एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी