home page

गुवाहाटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौके पर मौत

 | 
गुवाहाटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौके पर मौत


गुवाहाटी, 30 जुलाई (हि.स.)। गुवाहाटी महानगर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खानापाड़ा की ओर जा रहे एक ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश