सड़क दुर्घटना में एक की मौत
| Feb 28, 2026, 12:08 IST
शिवसागर (असम), 28 फरवरी (हि.स.)। शिवसागर जिले के भाटियापारा इलाके में हुए सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई ।
पुलिस ने शनिवार को बताया कि जिले के भाटियापारा इलाके में हुए सड़क हादसे में एक इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। मृत इंजीनियर की पहचान विद्याजीत बरुवा के रूप में की गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

