रंगापाड़ा में सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल
| Apr 15, 2026, 09:02 IST
शोणितपुर (असम), 15 अप्रैल (हि.स.)। असम के शोणितपुर जिले के रंगापाड़ा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवकों का वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरा, जिससे यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में रोहित कर्मकार नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहीं, मोहित राजबंशी नामक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तेजपुर रेफर किया गया है।
बताया गया है कि दोनों युवक रंगापाड़ा से मिसामारी की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

