home page

ट्रक की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त, एक घायल

 | 
ट्रक की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त, एक घायल


ट्रक की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त, एक घायल


गुवाहाटी, 12 अक्टूबर (हि.स.)। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुई एक सड़क हादसे में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सोनापुर थाना क्षेत्र के समता इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर अरुणाचल प्रदेश से शिलांग की ओर जा रही कार (एएस--03एजी-0427) को कंटेनर ट्रक (आरजे-07जीए-0417) द्वारा जोरदार टक्कर मार जाने की वजह से कार में सवार एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार में सवार सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी