home page

सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल

 | 
सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल


सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल


सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल


मोरीगांव (असम), 19 नवंबर (हि.स.)। मोरीगांव जिले के जागीरोड इलाके में हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर टाटा सेमीकंडक्टर संस्थान के पास डंपर की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक की पहचान दिगारूगुड्डी निवासी लक्ष्य दास (20) के रूप में की गई है।

बाइक चालक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेजा गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस डंपर को जब्त कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी