home page

सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल

 | 
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल


गुवाहाटी, 01 सितंबर (हि.स.) गुवाहाटी के बाहरी इलाके में हुए सड़क हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को सोनापुर थाना क्षेत्र के पाटरकूची इलाके में एक बाइक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसकी वजह से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया ।

घायल की पहचान लखीमपुर के महबूब आलम के रूप में की गई है। घटना के समय महबूब बाइक से सोनपुर से गुवाहाटी की ओर आ रहे थे, इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के किनारे लगाए गए रेलिंग से जा टकरायी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने गंभीर रूप से घायल बाइक चालक को इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एन्ड अस्पताल भेज दिया जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है ।.पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी