पुलिस एनकाउंटर में डकैत घायल
कामरूप (असम), 17 अक्टूबर (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के रंगिया में पुलिस एनकाउंटर में एक डकैत गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाक के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रंगिया पुलिस ने शनिवार को बताया कि बीती रात रंगिया के तुलसीबाड़ी इलाके में गिरफ्तार डकैत मेला उर्फ जान मोहमूद को पुलिस की एक टीम इलाके में लेकर कुछ जानकारी इकत्र करने पहुंची थी। इसी दौरान वह पुलिस जवान को धक्का देकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे बार-बार रुकने को कहा लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भागने की कोशिश की।
गिरफ्तार आरोपित पुलिस की कस्टडी से जब भागना चाहा तब पुलिस को मजबूरन गोली चलानी पड़ी। जिसमें वह घायल हो गया। मेला के बाएं पैर में गोली लगी है। जिसके बाद पुलिस उसे चांगसारी के स्थित एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
गिरफ्तार आरोपित पर इलाके में कई डकैती की घटनाओं को अंजाम देने और डकैतों का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

