home page

सिलचर में 31 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
सिलचर में 31 लाख रुपये की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार


कछार (असम), 03 अप्रैल (हि.स.)। सिलचर में भारी मात्रा में हेरोइन के साथ एक तस्कर को बीती देर शाम गिरफ्तार किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर सिलचर थाना पुलिस की एक टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाकर करीब 31 लाख रुपये मूल्य की संदिग्ध हेरोइन बरामद की है।

अभियान के दौरान पुलिस ने पांच साबुनदानी में छिपाकर रखी गई कुल 61 ग्राम संदिग्ध हेरोइन अबुल हुसैन चौधरी के कब्जे से बरामद की। गिरफ्तार आरोपित अलुदिंग चौधरी का पुत्र तथा सिलचर थाना क्षेत्र के कनकपुर पार्ट-2 का निवासी है, जिसे उसके किराए के मकान से पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश