home page

पानी में डूबने से बच्ची की मौत

 | 

बरपेटा (असम), 16 अगस्त (हि.स.)। बरपेटा जिले के निरलास इलाके में पानी में डूबने से एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि जिले के निरलास इलाके में अपने हम उम्र के बच्चों के साथ नहाने के दौरान एक बच्ची डूब गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम स्थानीय मदद लोगों की मदद से पानी में डूबी बच्ची के शव लगभग 3 घंटे के बाद बाहर निकला। हालांकि, बच्ची की मौत हो चुकी थी।

मृत बच्ची की पहचान अस्मिता खातून के रूप में की गई है। पुलिस मृत बच्ची के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी