home page

महिला तस्कर 59.4 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार

 | 

इटानगर, 23 अप्रैल (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के खोंसा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 59.4 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त की।

खोंसा पुलिस ने आज बताया है कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर, खोंसा पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर एस डोडुम के नेतृत्व में और पुलिस अधीक्षक डेकियो गुमजा की देखरेख में एक पुलिस टीम ने 22 अप्रैल को मेडिकल खोंसा निवासी फेंगोई वांगसा के घर पर छापा मारा और इस छापा के दौरान पुलिस को 2 प्लास्टिक की साबुनदानी और 4 प्लास्टिक की शीशियां जब्त कीं जिनमें 59.4 ग्राम संदिग्ध हेरोइन थी।

प्रतिबंधित पदार्थ को कमरे में रखे टूटे हुए डिजिटल एमपी3 प्लेयर में छुपाया गया था।

खोंसा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपित फेंगोई वांगसा को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी